Advertisement Carousel
Blog

भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित।

Ad

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित।

Advertisements

सक्ती – भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101 वी जन्म जयंती जन्म शताब्दी वर्ष पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने व राष्ट्र विकास में उनके योगदान को याद करने आज सक्ती विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सभा का आयोजन रैंनखोल में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल जी की अध्यक्षता में किया गया ।

Advertisements


सभा मनचस्थ अतिथि में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत जी पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ,अटल स्मृति सम्मेलन के विधानसभा संयोजक प्रेम पटेल,जिला पंचायत सदस्य श्रीमति उमा राठौर ,जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजा धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे । सक्ती विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने अपने संबोधन मैं कहा कि अटल जी एक संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और प्रखर विचारक थे। उनकी कविताओं और भाषणों में राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदना और जीवन मूल्यों की प्रमुखता रही है उनका व्यक्तित्व आज भी देशवासियों और युवाओं को प्रेरित करता है। अटल परिसर के पास कार्यकर्ता दो मिनट के लिए जरूर जाए एवं उनके विचारों को याद कर चिंतन अवश्य करे जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक मूल्यों से युक्त भारत का था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उसी संकल्प को आगे बढ़ा रही है। अटल जी के विचार और आदर्श आज भी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि अटल जी का जीवन और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। स्मृति सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के महान राष्ट्रद्रष्टा थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और सुशासन को समर्पित रहा। अटल जी का व्यक्तित्व राजनीति में शुचिता, विचारों में स्पष्टता और व्यवहार में विनम्रता का प्रतीक था। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय जायसवाल ने किया एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रेम पटेल ने सभी अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव,जिला मंत्री अरुण शर्मा, राजेंद्र राठौर,लखन राठौर ,हेतराम देवांगन,मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर ,पहलवान दास महंत,विजय जायसवाल ,संतोष राठौर, प्रभाष ठाकुर,गोविंद देवांगन,गोविंदा निराला मनोज सोनी, गजेन्द्र राठौर,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव,विनोद पांडे ,परसन राठौर,संतराम सिद्धार्थ ,रोहित जायसवाल कृष्णा राठौर अभिमन्यु जायसवाल ,नरेंद्र साहू , सुलोचना प्रजापति ,गोपाल जयसवाल गोविंदा साहू ,संत राम साहू ,गोविंद मैत्री ,पूर्व मंडल अध्यक्ष लेख राम जयसवाल महामंत्री नटवर लाल , योगेश साहू दिनेश साहू ,पारसमणी श्रीवास, गिरधर पांडे ,सुरेश अग्रवाल नूतेश साहू,आकाश साहू,सहित सक्ती विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button