Advertisement Carousel
Blog

सरगुजा पुलिस के निर्देश पर बच्चों को कानून की जानकारी देने का विशेष कार्यक्रम

Ad

सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने स्थानीय कला केन्द्र में नए कानूनों की प्रदर्शनी देखी**

Advertisements

Advertisements

सरगुजा, अंबिकापुर,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार नए कानूनों को लेकर स्थानीय कला केन्द्र मैदान, अंबिकापुर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों को नए कानूनों के बारे में जानकारी देना और उन्हें कानून के प्रति जागरूक बनाना था।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी अवलोकन हेतु आमंत्रित किया गया। प्राचार्य श्रीमती मीरा साहू के नेतृत्व में लगभग दो सौ छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा, श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने बच्चों से बातचीत कर नए कानूनों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी और उन्हें बेहतर कैरियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक यातायात अभय तिवारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा की टीम से संयोजक मंगल पाण्डेय, परामर्शदाता रणधीर सिंह, साहित्यकार कवि संतोष दास “सरल”, सुरेन्द्र साहू, उमाशंकर पाण्डेय, शिल्पा पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप निरीक्षक अभय तिवारी, उप निरीक्षक सहदेव वर्मन, प्रधान आरक्षक दलबीर सिंह, प्रधान आरक्षक सीरिल, महिला आरक्षक ममता, तथा सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाएं श्रीमती चंचल श्रीवास्तव, श्रीमती श्रद्धा ताम्रकार, श्रीमती सुशीला राजवाड़े, दिव्या भारती दीदी एवं आचार्य भूधर त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक नागरिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button