Advertisement Carousel
राज्य

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने किया डीएलएड परीक्षा परिणाम घोषित

Ad

भिवानी 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (Diploma in Elementary Education) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया हैं। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार व उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा सितम्बर/अक्तूबर-2025 में संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022-2024 प्रथम/द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर), प्रवेश वर्ष-2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर), द्वितीय वर्ष (नियमित) व प्रवेश वर्ष-2024-2026 प्रथम वर्ष (नियमित) तथा प्रवेश वर्ष-2020-2022 से 2021-2023 प्रथम/द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

Advertisements

छात्र अध्यापक अपना परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों की प्रोफॉर्मेंस शीट्स शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आई. डी. पर भेजी जाएगी। इस परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र अध्यापक आगामी परीक्षा हेतु 5 दिसम्बर से सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आई. डी. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button