Advertisement Carousel
Blog

धान उपार्जन केंद्रों के फुटेज, किसानों की लाइन, तौल प्रक्रिया।

Ad

Advertisements

धान उपार्जन केंद्रों के फुटेज, किसानों की लाइन, तौल प्रक्रिया।

Advertisements

“जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित करने कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने आज कई उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।

Advertisements

“कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने सोमवार को धुरकोट, मुनुंद और भड़ेसर धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की संख्या, बारदाना उपलब्धता, टोकन वितरण और मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।”“निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने किसानों से भी सीधा संवाद किया और खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के दिशा–निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से की जाए।”


“उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बारदाना वितरण और तौल की प्रक्रिया सुचारू रहे। खरीदी के दौरान किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए और सभी किसानों को सुविधा के साथ सेवा मिले।”“इस निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ श्री अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।”“धान खरीदी महाअभियान को सुचारू बनाने प्रशासन लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। फिलहाल के लिए इतना ही, आगे बढ़ते हैं अन्य खबरों की ओर।”

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button