Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

वक्ता मंच द्वारा वृद्धाश्रम हेतु 1 माह का राशन प्रदान किया गया

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज/रायपुर

रायपुर। प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी समाज सापेक्ष आयोजनों के क्रम में  आज  सुंदर नगर स्थित प्रशामक अतिथि गृह (वृद्धाश्रम) हेतु एक माह का राशन प्रदान किया गया। रायपुर निवासी श्री निनाद शुक्ला के अवतरण दिवस के अवसर पर उनके पिता श्री संगीत शुक्ला एवं माता डॉ (श्रीमती) सिंधु शुक्ला के सौजन्य से यह राशन उपलब्ध कराया गया था l इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को उपस्थित प्रबुद्धजनों ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में बढ़ते वृद्धाश्रम एक दुखद भविष्य का सूचक है।

Advertisements
Advertisements

वृद्धाश्रमों का सुव्यवस्थित संचालन पूरे समाज की जिम्मेदारी है और वक्ता मंच जैसी संस्थाएं ऐसी गतिविधियों के क्रियान्वयन से हम सबके अंतर्मन को सच्ची खुशियों का उपहार देती है। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा जानकारी दी गई है कि इस सेवाभावी कार्यक्रम में संयोजक शुभम साहू, ज्योति शुक्ला, संगीत शुक्ला, डॉ (श्रीमती)सिंधु शुक्ला, दुष्यंत साहू, चेतन भारती,सिंधु झा, डॉ उदयभान सिंह चौहान, मुकेश टिकरिहा , ममता शर्मा, विनोद कश्यप, श्रद्धा कश्यप सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Advertisements

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने स्वयं के एवं अपने परिजनों के जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य प्रमुखों अवसरों को समाज के जरूरतमंद तबकों के मध्य पहुंचकर उत्सवित करने का संकल्प लिया।

  राजेश पराते
      अध्यक्ष
मो 9827928850

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button