Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

समय-सीमा पार राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान के लिए कलेक्टर जितेन्द्र यादव की समीक्षा बैठक

Ad

61 राजस्व प्रकरणों तथा लोक सेवा गारंटी अंतर्गत 197 समय-सीमा के बाहर के आवेदनों का किया गया निराकरण

राजनांदगांव कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने समय-सीमा के बाहर के राजस्व प्रकरणों एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हेतु एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली।

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने समय-सीमा के बाहर के सभी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु कड़े निर्देश दिए। समीक्षा के बाद समय सीमा के बाहर के अविवादित नामांतरण-09, अविवादित खाता विभाजन-01, अविवादित नामांतरण-29, विवादित खाता विभाजन-01, सीमांकन-02, त्रुटि सुधार-19 कुल 61 राजस्व प्रकरणों का निराकरण तथा लोक सेवा गारंटी अंतर्गत 197 समय-सीमा के बाहर के आवेदनों का निराकरण हुआ है।

Advertisements

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को कोई दिक्कत नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए राजस्व अधिकारी तत्परता एवं सक्रियता के साथ राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button