Advertisement Carousel
Add
न्यूजमध्यप्रदेशमैहर

जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

Ad

मैहर से विकास सोनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

मैहर। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में तथा मैहर जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल (एड.) के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम मैहर एसडीएम दिव्या पटेल को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Advertisements
Advertisements

ज्ञापन सौंपने यह रहे शामिल मैहर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई दिलीप मिश्रा, अरुण तनय मिश्रा, मनीषा तिवारी शौरभ शर्मा उर्फ लल्ला अमृतलाल पटेल , रविंदू पटेल,गोविन्द‌ नाथ पटेल, लाखन सिंह,अर्जून सिहं खुशराम ब्लाक अध्यक्ष अमदरा, पूर्व सरपंच मथुरा  कुशवाहा, शशांक पटेल सरंपच रिगरा,मिट्ठू महराज , सतेन्द्र कुशवाहा, बलवान सिंह ब्लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस पार्टी,काशी पटेल , सेक्टर अध्यक्ष अजवाइन, बेडीलाल कुशवाहा मंडल अध्यक्ष अजवाइन, नाग्रेन्द्र सिंह पिपरहट युवा नेता,रमेश कुशवाहा पूर्व सरंपच नरवार करौंदी अरविन्द सिंह परिहार,श्यामलाल कोल पूर्व सरंपच, दुर्गेश पटेल युवा नेता अमदरा, गया सिंह,मिन्टू सिंह बराकला युवा नेता काग्रेस,विजय सिंह गोरैया,लक्ष्मण शुक्ला

Advertisements

ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं—

1. खाद की कमी – किसानों को यूरिया, डी.ए.पी. आदि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रही है। टोकन व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण किसानों को घंटों लंबी लाइन में लगना पड़ता है। काउंटर की संख्या बढ़ाकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की गई।

2. बिजली समस्या – किसानों द्वारा ट्रांसफार्मर जलने, अत्यधिक बिजली बिल व स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी को लेकर नाराज़गी जताई गई। मांग की गई कि किसानों को समय पर ट्रांसफार्मर बदले जाएं और स्मार्ट मीटरों की जांच हो।

3. भूमाफिया पर कार्रवाई  बड़ेन क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा आदिवासियों की भूमि अवैध रूप से बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इनकी जांच कर अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई।

4. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे – कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त करने की अपील की गई।

5. सड़क व सीवर समस्या – पूरे जिले में सीवर लाइन डालने व अन्य कार्यों के बहाने सड़कों को खोद दिया गया है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। जल्द ही सड़क सुधार कार्य कराने की मांग की गई।

6. शहर की सफाई – नालियों व सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग भी उठाई गई।

ज्ञापन पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर किए गए।

किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button