Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़न्यूजसरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थार वाहन से 9.92 लाख रुपये नकद जब्त, आयकर विभाग को सौंपा मामला

सरिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.06.2026 को कंचनपुर वैरियर में एम.सी.पी. लगाकर वाहन चेकिंग दौरान थार वाहन क्रमांक OD 17 AA 9999 के चालक लक्ष्मण मंचम के कब्जे से नगदी रकम 9,92,900/- रूपये धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्त किया
सौंपा जांच हेतु आयकर विभाग को

Advertisements
Advertisements

चालक लक्ष्मण मंचम पिता सुरी बाबू मंचम उम्र 24 वर्ष निवासी प्रधानपाली थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)

नगदी रकम 9,92,900/- रूपये (नौ लाख बयानबे हजार नौ सौ रूपये)  बरामद

विवरणः आज दिनांक 13.06 2026 को श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय सारंगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एन०एल० राठिया के नेतृत्व में कंचनपुर बैरियर में एम.सी.पी लगाकर थाना स्टाफ सउनि सुमन कुमार चौहान, सउनि मोतीलाल डनसेना प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, प्र०आर० विजय यादव, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल, आरक्षक नर्मदा यादव, आरक्षक मुकेश कश्यप दिलीप साह के साथ वाहन चेकिंग किया जा रहा था

Advertisements

जो वाहन चेकिंग दौरान 19:45 बजे रात्रि लाल रंग के थार वाहन क्रमांक ओडी 17 एए 9999 जो सरिया तरफ से उडीसा की ओर जा रही थी जिसे रोककर चेक करने पर वाहन में चालक लक्ष्मण मंचम पिता सुरी बाबू उम्र 24 वर्ष साकिन प्रधानपाली थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) मिला जिसे पूछताछ करने पर भूलक्ष्मी सिड्स कपनी प्रधानपाली पोस्ट आफिस पाथकुंदा थाना बरपाली जिला बरगढ़ उड़ीसा में काम करना बताया तथा पचगांव उडीसा से नगदी रकम 9,92, 900/- रूपये बैग में रखकर उड़ीसा प्रधानपाली जाना बताया जिसे उक्त रकम को रखने व ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु मौके पर धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस गवाहों के समक्ष दिया गया

जिसके द्वारा कोई कागजात नही होना बताया गया। गवाहों के समक्ष कोई कागजात पेश नहीं करने से नगदी रकम 9,92,900/-रूपये को बरामद किया जाकर गवाहों के समक्ष धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्त किया गया एवं मौके पर सीलबंद किया गया एवं एवं थार वाहन क्रमांक ओडी 17 एए 9999 को भी जप्त किया गया तथा जप्त किया गया अग्रिम जांच के लिए आयकर विभाग बिलासपुर को हस्तांतरित किया जाता है      

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एन०एल० राठिया सउनि सुमन कुमार चौहान, संउनि मोतीलाल डनसेना, प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, प्र०आर० विजय यादव, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल, आरक्षक नर्मदा यादव, आरक्षक मुकेश कश्यप, दिलीप साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button