Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

खीरी में सभी 26 परीक्षा केंद्रों पर हुई नकलविहीन, शुचितापूर्वक, शान्तिपूर्ण पीईटी परीक्षा

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

डीएम-एसपी ने भ्रमणशील रहकर देखे परीक्षा केंद्र, दिए निर्देश, 16144 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे भ्रमणशील, केंद्रों पर मुस्तैद दिखे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में शनिवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 दो पालियों में 26 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन, शुचितापूर्वक, शान्तिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। शनिवार को दोनों पालियों में 16144 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 5456 ने परीक्षा छोड़ी।

Advertisements
Advertisements

डीएम-एसपी रहे फील्ड में सक्रिय

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा स्वयं सुबह से ही सक्रिय रहीं। दोनों अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से नामांकित व उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या जानी और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने को कहा। नोडल अधिकारी/एडीएम (न्यायिक) अनिल कुमार रस्तोगी ने बताया कि पहली पाली में 10,800 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7,998 उपस्थित हुए, जबकि 2,802 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 10,800 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 8,146 उपस्थित और 2,654 अनुपस्थित रहे।

अफसरों ने रखा पैनी नजर

डीएम-एसपी के साथ ही एडीएम-एएसपी, एसडीएम-सीओ, डीआईओएस, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगातार भ्रमणशील रहे। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने दिनभर परीक्षा केंद्रों का सघन भ्रमण किया और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को सतर्क रहते हुए परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

रविवार को भी होगी परीक्षा

शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न होने के बाद रविवार को भी जिले के सभी 26 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में PET परीक्षा आयोजित होगी। प्रशासन ने दावा किया है कि कल भी परीक्षा पूरी शुचिता और सुरक्षा के बीच सम्पन्न कराई जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button