Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा! तालाब में डूबने से युवक की मौ..त..

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम भूरसिडोंगरी में एक युवक की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है।

यह घटना कमार तालाब की है, जहाँ दोपहर करीब 12 बजे युवक गणेश विसर्जन के दौरान नारियल निकालने के लिए तालाब में उतरा था। तैरते हुए वह गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल सका।

मृतक की पहचान महेश यादव, पिता फूलसिंह यादव, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही शिकवा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है।

गणेश उत्सव की खुशियाँ इस हादसे से मातम में बदल गई हैं। गांव में शोक का माहौल है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button