Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़महासमुंदसरायपाली

भारतीय जनता युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिलने पर राजू कीर्ति चौहान ने जताया आभार

सरायपाली/बसना, महासमुंद।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) द्वारा श्री राजू कीर्ति चौहान को बसना मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व तथा जिला नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, श्री पवन साय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिया, जिला प्रभारी श्रीमती अनु टेटेवार, जिला सह प्रभारी श्री सत्यम चन्द्राकर तथा जिला अध्यक्ष श्री अमन वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन में कार्य करने का यह अवसर प्राप्त हुआ है।
Advertisements
श्री चौहान ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिनके सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह से उन्हें सदैव प्रेरणा मिलती रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्री राजू कीर्ति चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में बसना मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button