Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त जितिन शर्मा पुत्र श्यामा चरन शर्मा को गिरफ्तार करते हुए जिला कारागार लखीमपुर खीरी भेज दिया गया है। बता दें दिनांक-25/7/2025 को कोतवाली सदर पर वादी मुरारी लाल पुत्र रामदयाल निवासी मूडा निजाम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी ने तहरीर दी कि वादी की पुत्री नन्दनी शर्मा उम्र लगभग बीस वर्ष कही चली गई है, जिसके सम्बन्ध में गुमशुदगी नं0 70/2025 पंजीकृत की गई थी।

Advertisements
Advertisements

दिनांक 25/26/7/2025 की रात्रि को ही गुमशुदा नन्दनी शर्मा का शव थाना खीरी क्षेत्र से बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा मृतका के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम परीक्षण कराया गया। पोस्टमार्टम परीक्षण में मृत्यु का कारण “DEATH IS DUE TO ASPHYXIA AS A RESULT OF ANTEMORTEM THROATLING” पाया गया। जिसके आधार पर गुमशुदगी नम्बर 70/2025 को मु0अ0सं0 599/25 धारा 103(1)/238ए बीएनएस में तरमीम किया गया। जांच के दौरान मृतका के सीडीआर व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त जितिन शर्मा पुत्र स्व0 श्यामा चरन शर्मा का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर अभियुक्त जितिन शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो अभियुक्त जितिन शर्मा ने बताया कि मृतका नन्दनी शर्मा व अभियुक्त जितिन शर्मा एक दूसरे से प्यार करते थे तथा आपसी व पारिवारिक मतभेद के चलते अभियुक्त जितिन शर्मा ने नन्दनी शर्मा को अपने साथ गाड़ी में लेकर जाकर नन्दनी शर्मा का गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने हेतु शव को छुपा दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त  का विवरण। जितिन शर्मा पुत्र स्व0 श्यामा चरन शर्मा निवासी ग्राम भूड़ी थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, हाल पता- अम्बेडकर पार्क के पास कस्बा व थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम। 1-नि0 अपराध हरिप्रकाश यादव। 2-उ0नि0 रमेश कुमार कनौजिया। हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button