Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर में त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन, सरपंच संघ के अध्यक्ष विष्णुधर उरमालिया के नेतृत्व में 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Ad

मैहर से विकास सोनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

मैहर सरपंच संघ के अध्यक्ष विष्णुधर उरमालिया के नेतृत्व में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन में देशभर के सरपंचों और जिला अध्यक्षों ने अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सम्मेलन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मैहर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisements
Advertisements

इससे पूर्व, पटेल मैरिज गार्डन से विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल जनप्रतिनिधियों ने नारेबाजी करते हुए पंचायतों को अधिक अधिकार, पर्याप्त बजट आवंटन, जनप्रतिनिधियों के सम्मान और पंचायत सचिवों की समस्याओं के समाधान जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।

अध्यक्ष विष्णु धार उरमालिया ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं, लेकिन सीमित अधिकार और संसाधनों के अभाव में जनहित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button