Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कनकबीरा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सहित 01 अवैध शराब परिवहनकर्ता को किया गया गिरफ्तार

Ad

आरोपी से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त
 
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे, पुलिस अनुभागीय अधिकारी सारंगढ़ स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में तथा चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर के कुशल नेतृत्व में चौकी कनकबीरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है
दिनांक 06/07/25 को  दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बैगीनडीह मैंन रोड मे तिलक राम सोनी ग्राम झीलगीटार का अपने मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स मे भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा गया। 

Advertisements
Advertisements

आरोपी  तिलक राम सोनी पिता लक्ष्मण सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी झीलगी टार चौकी कनकवीरा थाना सारंगढ़  जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से कुल 30 लीटर  कच्ची महुआ शराब  कीमती 6000 रू, एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 0 6 GU 64 61 कीमती ₹50000 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक भीम सेन सिदार, आर. बिहारी साहू,  वीरेंद्र महंत और समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button