Advertisement Carousel
Blog

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, 24 जून। लैलूंगा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त एक क्रेटा कार और डंडा भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरखोरिया निवासी पुष्पा यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग विवादित कृषि भूमि में जबरन जोताई और धान बुआई कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस गए और तोड़फोड़ करते हुए मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी।


मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जमीन विवाद या किसी भी अन्य कारण से कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मारपीट, बलवा और शांति भंग करने जैसी घटनाओं पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button