Advertisement Carousel
Blog

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़, 24 जून। धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी भी बरामद कर ली है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार ग्राम बाँसजोर निवासी श्यामलाल मंझवार और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में महिला की मौत हो गई।


मामले की जांच के दौरान हत्या की पुष्टि होने पर धरमजयगढ़ थाना में आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और गंभीर अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button