Advertisement Carousel
Blog

शहर में बढ़ी पुलिस की मौजूदगी, कोतवाली पुलिस की सघन फुट पेट्रोलिंग

सराफा बाजार, रेलवे स्टेशन और राजीव नगर में संदिग्धों की जांच

Advertisements

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

शहर में बढ़ी पुलिस की मौजूदगी, कोतवाली पुलिस की सघन फुट पेट्रोलिंग

Advertisements


रायगढ़, 24 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने स्वयं पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान हटरी बाजार, न्यू मार्केट, सराफा बाजार, सब्जी मार्केट, बड़पारा, रेलवे स्टेशन, बैकुंठपुर और राजीव नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, शराबखोरी और झगड़ा-विवाद करने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी भी दी।


पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि विजुअल पुलिसिंग के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button