Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशकानपुर

चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल किया पार

Ad

कानपुर स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट

Advertisements

शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है आए दिन चोर घरों को निशाना बना कर लोगों को चपत लगा रहे हैं चोरों के हौसले बुलंद हैं वहीं आम जनता में भय और आक्रोश छाता जा रहा है ऐसी ही चोरी की घटना नवाबगंज थानाक्षेत्र के एमआईजी चंद्र विहार केसा कलोनी विकास नगर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों का माल पर कर दिया उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी है घटनाक्रम के मुताबिक केसा कालोनी विकास नगर में आज सोमवार को प्रातः चोरी की घटना सामने चंद्र विहार कालोनी में रहने वाले राम अग्रवाल फोम कारोबारी है जिनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई है अतः उनकी देखरेख के लिए परिवार की सभी सदस्य दिनांक 16.04.2025 से दिल्ली में थे इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया नाती प्रखर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मैंने जब घर आने पर मेन गेट का ताला खोल तो अन्दर जाने पर अन्दर का दरवाजा नहीं खुला जिसके पश्चात् मैं ऊपर वाली मंजिल पर गया और पाया कि ताला टूटा है अन्दर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा पाया और अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था जिसमें नगद व जेवरात गायब पाये फिर नीचे आकर पीछे से देखा तो वह दरवाजा भी खुला था नीचे की भी सभी अलमारी का समान बिखरा देख 100 नम्बर डायल करा पुलिस को सूचना दी और फिर अपनी माँ को चोरी की घटना से अवगत कराया, प्रखर अग्रवाल ने बताया कि चोर घर के पीछे जंगल से दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया पीड़ित के मुताबिक लगभग लाखों के नगदी समेत गहने पार किये गए है उन्होंने बताया कि चोरी से ऐसा लग रहा है जैसे किसी नजदीकी का हाथ है फिलहाल पीड़ित परिवार को अपने ड्राइवर पर शक है वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि चोरी की घटना की जानकारी सामने आई है कार्यवाही हेतु पुलिस टीम लगा दी गई है आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है शीघ्र ही घटना जांच-पड़ताल घटना का खुलासा किया जाएगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button