```html ```

सड़क पर तलवार लहराकर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया गतवा के राधाकृष्ण चौक के पास तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था आरोपी, पुलिस ने धारदार हथियार किया जब्त

बिर्रा पुलिस की कार्रवाई: सड़क पर तलवार लहराकर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गतवा के राधाकृष्ण चौक के पास तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था आरोपी, पुलिस ने धारदार हथियार किया जब्त

 

जांजगीर-चांपा,। जिले में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में बिर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को थाना बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गतवा स्थित राधाकृष्ण चौक के पास एक युवक लोहे की तलवार लेकर सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान तुकाराम साहू (26 वर्ष), पिता श्यामलाल साहू, निवासी ग्राम गतवा, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तलवार के संबंध में पूछताछ किए जाने पर आरोपी हथियार रखने तथा उसकी खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कृत्य को आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 150/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक तीजराम जांगड़े तथा आरक्षक दीपक तिवारी और रामसाय साहू सहित थाना बिर्रा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *