स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
सारंगढ़–बिलाईगढ़,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम बाथ निवासी श्री सुरेश कुमार सारथी के लिए यह हेल्पलाइन उस समय राहत का माध्यम बनी, जब अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर्ज कराई गई शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का समाधान किया। श्री सुरेश कुमार सारथी अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज कराई। हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए स्वास्थ्य केंद्र देवगांव में उनकी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर उपलब्ध कराया। लंबे समय से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की उनकी चिंता दूर हुई और परिवार को राहत मिली।
बेटी का जन्म प्रमाण पत्र मिलने पर श्री सारथी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सुविधाजनक माध्यम है। इसके जरिए उनकी समस्या संबंधित विभाग तक पहुंची और समय पर समाधान हो सका। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन से मिली सहायता के कारण उन्हें अपनी पुत्री का आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया है। इससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। श्री सारथी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी व्यवस्था से जरूरतमंद नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने अपनी समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य विभाग के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। ग्राम बाथ के इस परिवार को मिली राहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जनसमस्याओं के निराकरण की एक सकारात्मक मिसाल है, जहां शिकायत दर्ज होने के बाद विभागीय तत्परता से एक पिता को अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो सका।