```html ```

गुजरात सह प्रभारी गोमती साय ने महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक ली, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार 

बनासकांठा / पत्थलगांव। गुजरात भाजपा की सह प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने उमियाधाम धर्मशाला, अंबाजी, तहसील दांता, जिला बनासकांठा में प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारियों, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षों एवं निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों, सांसदों तथा विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में संगठनात्मक विषयों, महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजनाओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही महिला मोर्चा की गतिविधियों, संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यों की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

गोमती साय ने कहा कि महिला शक्ति भाजपा संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और प्रभावी नेतृत्व के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनोन्मुख बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों और प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *