Advertisement Carousel
Add
Blog

उद्यान विभाग के संचालक ने सक्ती में प्रदर्शनी स्टॉल और शासकीय उद्यान रोपणी का किया निरीक्षण

Ad

Advertisements

उद्यान विभाग के संचालक ने सक्ती में प्रदर्शनी स्टॉल और शासकीय उद्यान रोपणी का किया निरीक्षण

Advertisements


सक्ती, ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया।

Advertisements


प्रदर्शनी स्टॉल में उद्यान विभाग के संचालक लोकेश चंद्राकर एवं प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज साहा की उपस्थिति में सहायक संचालक उद्यान संजना बंजारे ने कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी उद्यान विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। विभागीय हितग्राही कृषकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ एवं प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के समापन के बाद उद्यान विभाग के संचालक लोकेश चंद्राकर एवं प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज साहा ने शासकीय उद्यान रोपणी डोंडकी एवं सहायक संचालक उद्यान कार्यालय, सक्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मातृवृक्षों के थालों में जल निकासी की व्यवस्था, मातृवृक्षों की छंटाई, नर्सरी में पौध उत्पादन एवं पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने सहित रोपणी के निचले प्लॉट के समतलीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान सहायक संचालक उद्यान संजना बंजारे, उद्यान अधीक्षक खिरोद कुमार, उद्यान विकास अधिकारी जागेश्वर प्रसाद राठिया, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी विश्राम सिंह एवं माली मोहन सिदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button