Advertisement Carousel
Add
Blog

सक्ती की रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र सक्ती स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग, प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज पर जोर

Ad

Advertisements

सक्ती जिले की रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र

Advertisements


सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बिलासपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को मांग पत्र सौंपकर सक्ती जिले सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। सांसद ने जनहित से जुड़ी इन मांगों को आगामी मंडल स्तरीय बैठक में प्राथमिकता से शामिल कर निराकरण की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है।

Advertisements


सांसद ने मांग पत्र में कहा है कि सक्ती जिले के मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा विकासखंडों के करीब 200 गांवों के लोग रेल यात्रा के लिए सक्ती रेलवे स्टेशन पर निर्भर हैं। ऐसे में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
सक्ती रेलवे स्टेशन के लिए प्रमुख मांगें


सांसद ने सक्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल बनाने, प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 की ओर चौथी लाइन की तरफ FOB का विस्तार करने तथा वार्ड क्रमांक 18 की ओर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की मांग की है। इसके साथ ही टेमर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करने और दोनों प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त यात्री शेड बनाने की मांग रखी गई है।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सांसद ने सक्ती स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं रायगढ़-प्रयागराज ट्रेन का ठहराव देने तथा टिकट आरक्षण का समय सुबह से शाम तक पूर्ववत करने की मांग भी की है।
बाराद्वार स्टेशन की समस्याएं भी उठाईं
बाराद्वार में ROB का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने तथा भागोड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर RUB निर्माण की मांग की गई है। वहीं प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, 2 और 3 से डोलोमाइट लोडिंग बंद करने की मांग करते हुए सांसद ने प्रदूषण से स्थानीय आबादी को होने वाली परेशानी का मुद्दा भी उठाया है।
इसके अलावा बाराद्वार स्टेशन पर शालीमार-मुंबई मेल का ठहराव, जनपथ स्कूल एवं आसपास की रेलवे भूमि पर सीसी रोड और नाली निर्माण कराने की मांग रखी गई है।
नैला, अकलतरा और अन्य स्टेशनों के लिए भी मांग
सांसद ने सारागांव-देवरी में रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव, नैला स्टेशन पर लिफ्टयुक्त नया FOB, अकलतरा में आरक्षण काउंटर का समय बढ़ाने तथा कोसमंदा रेलवे फाटक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग की है।
रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर
क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सांसद ने नर्मदा एक्सप्रेस का संचालन रायगढ़ से प्रारंभ करने, क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन चलाने तथा रायगढ़-कोरबा के बीच नई ट्रेन शुरू करने का सुझाव भी दिया है।
सांसद ने उम्मीद जताई कि इन मांगों पर रेलवे द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने से सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button