Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

साइबर जागृति अभियान के तहत् डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल सुरक्षा  से जुड़ी मामलों में दी गई जानकारी।

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचाव के लिए की जा रही अपील।

आज जिले के करीब 17 जगहों में कार्यक्रम आयोजित कर, 3100 लोगों को जागरूक किया गया।

Advertisements

बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा 30 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक “डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से सुरक्षा” विषय पर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवादात्मक का आयोजन कर उन्हें डिजिटल अरेस्ट, पुलिस/CBI/ED अथवा अन्य शासकीय अधिकारी बनकर की जाने वाली फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने तथा साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

साथ ही, पुलिस द्वारा नागरिकों को समझाइश दी जाएगी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी, PIN, CVV, बैंक खाता विवरण, UPI PIN अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड करने से भी बचें।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया जा रहा है कि पुलिस अथवा कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की धमकी या संदिग्ध कॉल प्राप्त होती है, तो तत्काल कॉल काटें, किसी प्रकार का भुगतान न करें और घटना की सूचना पुलिस को दें।

साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में नागरिकों से अपील की गई है कि वे तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी पुलिस थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि को रोकने एवं वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button