Advertisement Carousel
Add
Blog

कोटमीसोनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 1 लाख की शराब निर्माण सामग्री नष्ट

Ad

Advertisements

सबरिया डेरा में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 बोरी महुआ लहान नष्ट

Advertisements


जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीम ने ग्राम कोटमीसोनार के सबरिया डेरा क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लहान और कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कराया। पुलिस के अनुसार नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैडन यार्क और एसडीओपी अकलतरा मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

Advertisements


पुलिस को सूचना मिली थी कि सबरिया डेरा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान जमीन में गड्ढे कर छिपाकर रखा गया लगभग 16 से 18 बोरी महुआ लहान बरामद किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, चूल्हा, 6 जरकिन तथा शराब की पैकिंग के लिए करीब 300 सफेद झिल्ली/पाउच भी मिले।
एसडीओपी अकलतरा मैखलेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर ही महुआ लहान सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का नष्टीकरण कराया। पुलिस के मुताबिक नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है।


पुलिस को कोटमीसोनार क्षेत्र के सबरिया डेरा और धनवार डेरा में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर ऊंचे दामों पर बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा मैखलेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय एवं सुधीर कुमार साहू, आरक्षक शुभम् एक्का, हमेन्द्र पाटले, जयनाथ दुग्गा, हेमंत साहू, रामकुमार नेताम तथा महिला आरक्षक रूखमणी कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button