Advertisement Carousel
Add
Blog

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’

Ad

Advertisements

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’
सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Advertisements
Advertisements


जांजगीर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा द्वारा रविवार को जांजगीर नगर के सांस्कृतिक भवन, कचहरी चौक से भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर धर्मगुरुओं, रोहिदास समाज के प्रबुद्धजनों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को बाहरी आडंबरों से ऊपर उठकर मन की शुद्धता, समानता, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।


कार्यक्रम को सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया तथा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा
कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा तैयार भव्य रथ में पवित्र कलश स्थापित कर ‘कलश वंदन यात्रा’ को रवाना किया गया। यात्रा जांजगीर, अकलतरा और पामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान पवित्र कलश को प्रत्येक मंडल तक ले जाया जाएगा तथा विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।


भाजपा नेताओं ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया, जबकि राजेश्वर पाटले ने अतिथियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों, नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में श्रद्धा, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राकेश रूपवानी
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी, जांजगीर-चांपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button