Advertisement Carousel
Add
Blog

भाई के सिर पर सब्बल से वार कर हत्या, सिरगिट्टी पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

Ad

Advertisements

भाई के सिर पर सब्बल से वार कर हत्या, सिरगिट्टी पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

Advertisements


बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला टोना गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही भाई के सिर पर लोहे के सब्बल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को राखी पर्व के अवसर पर पीड़ित परिवार की बड़ी बहन अपने परिवार के साथ मंझले भाई सुभाष कुर्रे के घर आई थी। शाम करीब 5 बजे सुभाष के भांजे-भांजी के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर उसका छोटा भाई सुदर्शन कुर्रे वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने की बात को लेकर विवाद करने लगा।
विवाद बढ़ने पर सुदर्शन घर से लाठी लेकर आया और सुभाष के साथ मारपीट करने लगा। परिजनों ने लाठी छीन ली, जिसके बाद आरोपी अपने घर से लोहे का सब्बल लेकर आया और सुभाष के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभाष खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Advertisements


घटना की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 619/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सिरगिट्टी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में ही छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुदर्शन कुर्रे (36 वर्ष), निवासी हरदीकला टोना, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button