Advertisement Carousel
Add
Blog

शराब दुकान के पास विवाद में चाकूबाजी, युवक की हत्या; सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी और अपचारी बालक को पकड़ा

Ad

Advertisements

शराब दुकान के पास विवाद में चाकूबाजी, युवक की हत्या; सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी और अपचारी बालक को पकड़ा

Advertisements


बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास हुए विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 की रात करीब 7:30 बजे राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेन्द्र साहू के साथ हरदीकला स्थित शराब दुकान गया था। शराब लेने के दौरान वहां दो युवकों के साथ धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शराब दुकान के बाहर विवाद बढ़ गया, जहां आरोपियों ने राकेश प्रजापति के पेट में चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 620/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सिरगिट्टी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश तेज की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजा मनहर (25 वर्ष), निवासी कोरमी मोड़ के पास, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर को पकड़ा। पूछताछ में अपचारी बालक द्वारा अपने साथी राजा मनहर के साथ मिलकर राकेश प्रजापति पर चाकू से वार कर हत्या करना स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने आरोपी राजा मनहर एवं अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मामले में दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button