Advertisement Carousel
Add
Blog

बंधन बैंक की लोन राशि में धोखाधड़ी और गबन का मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बंधन बैंक की लोन राशि में धोखाधड़ी और गबन का मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


सक्ती। बंधन बैंक के लोन खाते में जमा की जाने वाली 1 लाख 42 हजार 550 रुपये की राशि बैंक खाते में जमा नहीं करने और धोखाधड़ी एवं गबन के मामले में सक्ती पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश सिंह (31 वर्ष), निवासी जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, झुलकदम सक्ती निवासी मोनीष देवांगन ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि बंधन बैंक सक्ती में लोन की 1,42,550 रुपये की राशि जमा किए जाने के बावजूद बैंक खाते में जमा नहीं की गई। इसके साथ ही खाता धारक को मृत दर्शाकर बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से राशि प्राप्त कर खाता बंद करने का प्रयास किए जाने की भी शिकायत सामने आई थी। शिकायत के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 221/2024, धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

Advertisements


जांच के दौरान आरोपी कमलेश सिंह के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था और विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जावलपुर स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बंधन बैंक सक्ती में कार्यरत रहने के दौरान पुरुषोत्तम देवांगन एवं उर्मिला देवांगन के संयुक्त खाते में जमा होने वाली 1,42,550 रुपये की लोन राशि बैंक खाते में जमा नहीं की गई। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त राशि को आपस में बांटकर उपयोग करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, राशि जमा किए जाने संबंधी रसीद खाता धारक को प्रदान की गई थी तथा खाता धारक उर्मिला देवांगन को मृत दर्शाने संबंधी दस्तावेजों का उपयोग किया गया।
विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों और आरोपी के कथन के आधार पर उसकी संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने कमलेश सिंह को 28 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button