Advertisement Carousel
Add
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

चखना दुकान में विवाद के बाद युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसीर में चखना दुकान में हुए विवाद के दौरान एक युवक के साथ डंडे, लोहे की रॉड और हाथ-मुक्कों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। मामले में कोसीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे ग्राम कोसीर निवासी लखन लहरे अपने दोस्त मनोज कुमार सुमन के साथ जितेंद्र महिलाने की चखना दुकान पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच शराब के पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज होने लगी।

बताया गया कि मनोज कुमार सुमन ने गाली-गलौज का विरोध किया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि जितेंद्र महिलाने ने डंडे, शिवनंदन महिलाने ने लोहे की रॉड तथा प्रकाश बंजारे ने हाथ-मुक्कों से मनोज के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद लखन लहरे की रिपोर्ट पर कोसीर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 121/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 296, 115(2) एवं 3(5) के तहत मामला कायम किया और जांच शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की विवेचना के दौरान कोसीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र महिलाने, शिवनंदन महिलाने और प्रकाश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (IPS) के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल और एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा कोसीर थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस प्रकरण में कार्रवाई की।

पुलिस की अपील

कोसीर पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button