Advertisement Carousel
Add
Blog

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements


रायगढ़ महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरूण कुमार कर्ष, निवासी ग्राम ओडेकेरा, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Advertisements


पुलिस के अनुसार, थाना घरघोड़ा क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने 20 अगस्त 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पहचान तरूण कर्ष से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव दिया और सितंबर 2024 में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसके संपर्क में रहा और उसके किराये के मकान पर भी आता-जाता रहा। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी की थी और वह आरोपी से सामाजिक रूप से शादी करने की मांग करती रही। इसी दौरान आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में करीब 2.50 लाख रुपये भी लिए।


शिकायत के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को आरोपी अपने पिता, दोस्त और जीजा के साथ युवती के घर रिश्ता लेकर पहुंचा था और नवंबर में शादी करने की बात कही थी। बाद में आरोपी काम के सिलसिले में रायपुर, बिलासपुर और फिर चंडीगढ़ से आगे जाने की बात कहकर युवती से बातचीत कम करने लगा।
पीड़िता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को उसे जानकारी मिली कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। जब उसने आरोपी से इस संबंध में बात की तो आरोपी ने शादी करने की बात स्वीकार करते हुए उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उसे धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत धारा 69 और 351(3) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तरूण कुमार कर्ष पिता रोहित लाल कर्ष, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ओडेकेरा, वार्ड नंबर 10, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को 21 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में रायगढ़ पुलिस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत पुलिस के समक्ष रखें। शिकायत मिलते ही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button