Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन आघात: 48 घंटे में 121 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

Ad

Advertisements

ऑपरेशन आघात: 48 घंटे में 121 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी-देशी शराब और महुआ शराब के साथ कई आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रामगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पिछले 48 घंटों के दौरान पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 121.250 लीटर अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान अंग्रेजी और देशी शराब के साथ बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब भी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, जूटमिल और कोतवाली थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर जब्त की गई, जबकि तमनार, छाल और घरघोड़ा थाना क्षेत्रों में महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements


जूटमिल में 7.750 लीटर शराब जब्त
जूटमिल पुलिस ने 21 अगस्त को काशीराम चौक के पास हमर ढाबा के पीछे घेराबंदी कर कृष्णा सारथी, उम्र 20 वर्ष को पकड़ा। उसके कब्जे से 25 नग देशी शराब की बोतलों में कुल 4.500 लीटर तथा 5 नग बीयर की बोतलों में 3.250 लीटर शराब बरामद हुई। कुल 7.750 लीटर शराब, जिसकी कीमत करीब 3,050 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
रेलवे स्टेशन के बाहर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर शिव मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए 62 वर्षीय सुरिस्ठ सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके बैग से TEACHERS, BLACK DOG और VAT 69 सहित कुल 22.5 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री की एक हजार रुपये की रकम भी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


तमनार में दो कार्रवाई, 51 लीटर महुआ शराब बरामद
तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 51 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। पहली कार्रवाई में ग्राम मिलूपारा-खम्हरिया मार्ग से सन्तकुमार यादव, उम्र 43 वर्ष को 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में टांगरघाट स्थित एक घर की कोलाबाड़ी में दबिश देकर परवन कुमार राठिया, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 31 लीटर कच्ची महुआ शराब और 200 रुपये बिक्री रकम बरामद हुई।
छाल में 14 लीटर महुआ शराब पकड़ी
छाल पुलिस ने ग्राम सारसमार में कार्रवाई करते हुए संजय कुमार साण्डेल, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2,800 रुपये बताई गई है, बरामद हुई।


घरघोड़ा में 26 लीटर महुआ शराब जब्त
घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम बैहामुड़ा में कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनारायण सारथी, उम्र 41 वर्ष के घर की बाड़ी से तीन प्लास्टिक जरीकेन में रखी 26 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 5,200 रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर भी कार्रवाई
अवैध शराब के कारोबार के साथ ही रायगढ़ पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के मालीडिपा और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के कोसमनारा चौक में सार्वजनिक रूप से शराबखोरी करते पाए गए लोगों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने कहा—अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब से जुड़े लोगों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। आम नागरिकों से भी अवैध शराब की गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button