Advertisement Carousel
Add
Blog

महंगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र सरकार विफल—नागेंद्र गुप्ता

Ad

Advertisements

शक्कर के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

Advertisements


जांजगीर-चांपा। शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है और महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार के पास ठोस नीति नहीं है।
नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि शक्कर की कीमत करीब 40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। त्योहारी सीजन में कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर मिठाइयों के महंगे होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने शक्कर उत्पादन के लिए उपयोग होने वाले गन्ने को एथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ने को भी कीमतों में वृद्धि से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पेट्रोल, गैस, चीनी और प्याज जैसी जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम नागरिक आर्थिक दबाव में है।

Advertisements


गुप्ता ने आरोप लगाया कि एक ओर किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button