Advertisement Carousel
Add
Blog

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने जाहर सिंह तोमर को बनाया प्रदेश सलाहकार

Ad

Advertisements

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश सलाहकार बने जाहर सिंह तोमर

Advertisements


रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और मानवाधिकार जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह प्रधान ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी जाहर सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisements


फाउंडेशन का उद्देश्य आम लोगों को उनके अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा अत्याचार और शोषण के खिलाफ लोगों को कानूनी रूप से जागरूक और सक्षम बनाना है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में संगठन की टीम का विस्तार किया जा रहा है।
जाहर सिंह तोमर के कुशल नेतृत्व, अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पर तोमर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह प्रधान और राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव का आभार व्यक्त किया।


तोमर ने कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मानव सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। प्रदेशभर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान, शिक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी को बढ़ावा देने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही पूरे प्रदेश में संगठन की टीम तैयार करने की बात भी कही।
जाहर सिंह तोमर की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही प्रदेशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिलने लगीं। पद्मश्री जागेश्वर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता यादव सहित कपूर यादव, निल सिंह तोमर, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, कुंदन सिंह सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
तोमर ने सभी शुभचिंतकों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए मानव सेवा और जनजागरूकता के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button