Advertisement Carousel
Blog

भाजपा जिला सक्ती ने मंडल प्रभारी और सहप्रभारियों की सूची जारी, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

Advertisements

भाजपा जिला सक्ती ने मंडल प्रभारी और सहप्रभारियों की सूची जारी, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल के नेतृत्व में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से की गई हैं।

Advertisements
Advertisements


जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी और सहप्रभारी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
घोषित सूची के अनुसार सक्ती नगर, सक्ती ग्रामीण, बाराद्वार, सारागांव, सिवनी, अड़भार, मालखरौदा, डभरा, कोटमी, चंद्रपुर, छपोरा, हसौद, बम्हनीडीह, जैजैपुर और भोथिया मंडलों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है।


जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी नवदायित्वधारी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ समितियों के सुदृढ़ीकरण, सक्रिय सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को गति देंगे। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जिला भाजपा ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button