Advertisement Carousel
Blog

कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प, साहिल जांगड़े ने रखी तीन प्रमुख प्राथमिकताएं

Advertisements

युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प, साहिल जांगड़े ने रखी तीन प्रमुख प्राथमिकताएं

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

धरमजयगढ़। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी के बीच कांग्रेस नेता साहिल जांगड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे संगठन और युवाओं के बीच मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे।

Advertisements


साहिल जांगड़े ने अपने संबोधन में रोजगार, खेल एवं शिक्षा तथा युवाओं की समस्याओं को प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और उनकी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक लालजीत सिंह राठिया के नेतृत्व में धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। इस विकास यात्रा में युवा शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा।
साहिल जांगड़े ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि गांव-गांव और युवाओं के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और संगठन के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा युवाओं की आवाज को मजबूती के साथ मंच प्रदान किया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button