Advertisement Carousel
Add
Blog

कोनार राहत शिविर पहुंचे अपर कलेक्टर, प्रभावित परिवारों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ad

Advertisements

कोनार राहत शिविर पहुंचे अपर कलेक्टर, प्रभावित परिवारों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी लगातार जारी है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को कोनार स्थित राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां रह रहे प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने राहत शिविर में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।


इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर के माध्यम से जलभराव वाले प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर गांवों की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने और जरूरतमंद लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अमरनाथ श्याम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों पर निरंतर नजर रखी जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button