Advertisement Carousel
Blog

राहगीरों को चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजे गए जेल

Advertisements

राहगीरों को चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजे गए जेल

Advertisements


बिलासपुर, रतनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी जब्त किए हैं।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, ग्राम लखराम में दो युवकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने ग्राम लखराम के गायत्री चौक से परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू (27 वर्ष) को तथा बाजार चौक के पास से रूपेश साहू (18 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए।


पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, मनोज एक्का और आरक्षक धीरज कश्यप की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button