Advertisement Carousel
Blog

कर्रा नाला जलाशय की मरम्मत मिशन मोड पर, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Advertisements

कर्रा नाला जलाशय की मरम्मत मिशन मोड पर, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,  अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमीसोनार स्थित कर्रा नाला जलाशय में चल रहे मरम्मत और राहत कार्यों का कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की तकनीकी टीमों को क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में तेजी लाने और कार्य को बिना किसी रुकावट के लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को मरम्मत कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक स्थानों पर जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।


वहीं, स्वास्थ्य विभाग को राहत शिविरों और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता तथा मेडिकल टीमों की लगातार तैनाती बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।


कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कोटमीसोनार राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे प्रभावित लोगों से बातचीत कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने बताया कि कर्रा नाला जलाशय की मरम्मत, राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button