Advertisement Carousel
Add
Blog

72 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा, भूमि विवाद में दंपति की हत्या कर शव जलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Ad

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

72 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा, भूमि विवाद में दंपति की हत्या कर शव जलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार


रायगढ़,  धरमजयगढ़ पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वर्षों पुराने भूमि विवाद के चलते बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शवों समेत घर में आग लगा दी।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को ग्राम क्रोंधा निवासी मंगल राठिया (65 वर्ष) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55 वर्ष) के जले हुए शव उनके घर के भीतर मिले थे। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी सीधे संदिग्ध श्याम लाल राठिया तक पहुंची। वहीं एफएसएल रिपोर्ट, ह्यूमन इंटेलिजेंस और वैज्ञानिक विवेचना में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। पुलिस ने संदेहियों श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2013 में खरीदी गई जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश थी। इसी विवाद के चलते 14 जुलाई की रात दोनों भाई टांगी लेकर मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनाई बाई की भी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के उद्देश्य से शवों और घर में आग लगा दी तथा मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, वैज्ञानिक विवेचना, एफएसएल और पुलिस की सशक्त जांच के सामने अपराधी बच नहीं सकते। उन्होंने लोगों से भूमि विवाद जैसे मामलों का समाधान कानून के दायरे में करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button