Advertisement Carousel
Add
Blog

70 साल पुरानी जमीन पर फर्जीवाड़े का खुलासा, 19 लाख के फर्जी चेक से हड़पने की साजिश

Ad

Advertisements

70 साल पुरानी जमीन पर फर्जीवाड़े का खुलासा, 19 लाख के फर्जी चेक से हड़पने की साजिश

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  चांपा थाना पुलिस ने करीब 70 वर्ष पुरानी जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़, फर्जी मुख्तियारनामा और फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन की रजिस्ट्री कराने की साजिश रची गई।
पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी पुरुषोत्तम सोनी की शिकायत पर मामले की जांच की गई। शिकायत में बताया गया कि उनके दादा गोकुल सोनी के नाम वर्ष 1954-55 से ग्राम चांपा में 5 डिसमिल भूमि दर्ज थी। आरोप है कि वर्ष 1985-86 में राजस्व अभिलेखों में कथित हेरफेर कर जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने महासमुंद निवासी गोकुल भोई को झांसा देकर मुख्तियारनामा तैयार कराया और बाद में उसी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इसके एवज में 19 लाख 22 हजार 201 रुपये का चेक दिया गया, लेकिन वह बैंक से भुगतान योग्य नहीं निकला।
पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ में गोकुल भोई ने बताया कि वह कभी चांपा नहीं गया और उसकी वहां कोई जमीन नहीं है। वहीं, दस्तावेजों में आधार और पैन कार्ड की जन्मतिथि में कथित छेड़छाड़ किए जाने तथा राजस्व रिकॉर्ड में कटिंग कर फर्जी प्रविष्टियां दर्ज करने की बात भी सामने आई है।
प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से संपत्ति हड़पने की साजिश के पर्याप्त आधार मिलने पर पुलिस ने संदीप ठाकुर, संतोष यादव एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस पूरे फर्जीवाड़े की कड़ियों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button