Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ - बिलाईगढ़

नशे के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 लीटर महुआ शराब और 26 बोरी महुआ लहान किया नष्ट

सारंगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में भटगांव थाना क्षेत्र के सलोनी कला स्थित साबरिया डेरा में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और महुआ लहान को नष्ट किया।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 160 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार रखी गई 26 बोरी महुआ लहान को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button