Advertisement Carousel
Blog

राइस मिल से 50 कट्टी धान चोरी का खुलासा, पामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 8 शातिर चोरों को दबोचा

Advertisements


राइस मिल में धान चोरी का खुलासा: 24 घंटे के भीतर 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
जांजगीर-चांपा, थाना क्षेत्र के सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया धान, वाहन और नकदी बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, 14 जून की रात सिद्धि विनायक राइस मिल, चंडीपारा में अज्ञात चोरों ने पीछे की फेंसिंग काटकर परिसर में प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में धान की बोरियां चोरी कर लीं। घटना के समय चौकीदार भोजन करने मुख्य गेट की ओर गया हुआ था। लौटने पर उसने फेंसिंग के बाहर खेत में धान की बोरियां और बिखरा हुआ धान देखा, जिसके बाद मिल मालिक को सूचना दी गई।
अगले दिन जांच में राइस मिल से लगभग 50 कट्टी धान गायब पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई। मामले में प्रार्थी ऋषि सिंह की शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर अकलतरा और चंडीपारा क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज 24 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अकलतरा स्थित एक राइस मिल से 65 कट्टी धान बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल तथा 21 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपी
राजा लहरे (26 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़
रामकुमार भार्गव (28 वर्ष), अकलतरा
कन्हैया सिन्हा उर्फ लाला (26 वर्ष), अकलतरा
बीर सिंह बंजारे (24 वर्ष), अकलतरा
अजय पाटले (24 वर्ष), अकलतरा
लक्ष्मी कुमार सिन्हा (24 वर्ष), अकलतरा
शैलेष राय (26 वर्ष), अकलतरा
राकेश कुमार साहू (36 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक श्याम ओग्रे, चंद्रशेखर कैवर्त्य, विनोद मनहर, लव मांझी तथा सैनिक चंद्रशेखर प्रधान सहित थाना पामगढ़ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button