Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन “आघात” का असर: 1.295 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन “आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई: 1.295 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, 16 जून। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन “आघात” के अंतर्गत पुलिस ने 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना लैलूंगा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नवीन कुंजारा क्षेत्र में एक व्यक्ति गांजा बिक्री और परिवहन के उद्देश्य से मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुंजारा कॉलेज के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की।
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूपसिंह सिदार (65 वर्ष) निवासी नवीन कुंजारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ बताया।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.295 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 64 हजार 750 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पूछताछ में आरोपी ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक बृज किशोर गिरी, देव प्रसाद राठिया तथा आरक्षक शशि भूषण उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला पुलिस रायगढ़ ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button