Advertisement Carousel
Blog

बनाहिल बाजार से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद, मुलमुला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Advertisements


बनाहिल बाजार से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया।

Advertisements
Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पकरिया (झु) निवासी समीर कुमार मेहर ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 14 जून को अपने भाई के साथ बनाहिल साप्ताहिक बाजार गया था। उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG11BM9757) को बाजार परिसर में लॉक कर खड़ा किया था। खरीदारी के बाद लौटने पर उसकी बाइक वहां से गायब मिली। चोरी गई

मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलमुला पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बनाहिल निवासी बनवारी यादव (21 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बाजार परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई बाइक बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि नाबालिग की भूमिका को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक गोपेश्वर पटेल, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया तथा थाना मुलमुला स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button