Advertisement Carousel
Blog

गैरेज से कार का इंटरकूलर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, आरोपी पहुंचा जेल

Advertisements

गैरेज में खड़ी कार से इंटरकूलर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


भिलाई, थाना सुपेला पुलिस ने गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी कार से इंटरकूलर चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इंटरकूलर भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी द्वारा 7 जून 2026 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह विश्वकर्मा मार्केट स्थित “श्री बालाजी रत्ना मोटर्स वर्क्स” नामक वाहन मरम्मत केंद्र का संचालन करता है। गैरेज में मरम्मत हेतु खड़ी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 07 एजी 4848 के इंटरकूलर की जांच करने पर वह गायब मिला।
घटना की जानकारी मिलने पर गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति वाहन का इंटरकूलर कपड़े में लपेटकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान बंटी उर्फ बेटी जी नट के रूप में की।
रिपोर्ट के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 807/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी उर्फ बेटी जी नट (30 वर्ष), निवासी डमरू पारा वार्ड क्रमांक-08, न्यू कृष्णा नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इंटरकूलर तथा प्रकरण से संबंधित अन्य आवश्यक साक्ष्य जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला के नेतृत्व में सउनि अजय शंकर अविनाशी, आरक्षक मनोज ध्रुव एवं आरक्षक कमल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button