Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

दीया तले अंधेरा देखिये किस तरह बह रही भ्रष्टाचार की गंगा जनपद पंचयात फरसाबाहर मे, क्यों नींद मे ग़ाफ़िल अधिकारी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के फरसाबाहर जनपद पंचायत क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विकास कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements
Advertisements

जनपद पंचायत से चंद दूरी पर स्थित कांसाटोली में निर्मित सड़क अब लोगों की सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है।

Advertisements

आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नहीं होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन फरसाबाहर के कांसाटोली गांव में बनी सड़क की स्थिति कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों बाद उखड़ने लगी और अब इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, यह सड़क सरगुजा विकास प्राधिकरण के माध्यम से बनाई गई थी, जिसकी लागत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को अभी लगभग 10 माह ही हुए हैं, लेकिन सड़क जगह-जगह से टूटकर बिखरने लगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही खराब हो गई। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखकर लोग इसे भ्रष्टाचार और लापरवाही का उदाहरण बता रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब यह सड़क जनपद पंचायत कार्यालय के नजदीक स्थित है और निर्माण कार्य अधिकारियों की निगरानी में हुआ होगा, तो फिर इतनी खराब गुणवत्ता वाला निर्माण कैसे हो गया? स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारी, इंजीनियर और विभागीय जिम्मेदारों की मौजूदगी के बावजूद यदि ऐसा निर्माण हुआ है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

यह क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और सड़क निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

फिलहाल सड़क की जर्जर हालत ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिल पाती है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button