Advertisement Carousel
Blog

3.15 लाख की फर्जी चोरी का खुलासा, व्यापारी निकला मास्टर माइंड

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट

Advertisements

चोरी की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, व्यापारी के पास से बरामद हुए 3.15 लाख रुपये

Advertisements


अकलतरा,
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक कथित वारदात का खुलासा करते हुए सनसनीखेज सच सामने लाया है। किराना व्यापारी द्वारा दर्ज कराई गई 3 लाख 15 हजार 746 रुपये की चोरी की रिपोर्ट पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस जांच में पता चला कि व्यापारी ने खुद ही रकम छिपाकर चोरी की कहानी गढ़ी थी।
जानकारी के अनुसार, तरौद निवासी किराना व्यापारी चिराग अग्रवाल ने 4 जून को थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि धान बिक्री से प्राप्त 3 लाख 15 हजार 746 रुपये स्कूटी की डिक्की से चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन किसी भी फुटेज में चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पुलिस को शिकायतकर्ता के बयान में भी कई विरोधाभास मिले।


इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से तकनीकी और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ में व्यापारी चिराग अग्रवाल ने स्वीकार किया कि उसकी व्यक्तिगत उधारी बढ़ गई थी और वह घरवालों के सवालों से बचना चाहता था। इसी डर के कारण उसने पैसे अपने पास रख लिए और चोरी की झूठी कहानी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरी राशि 3 लाख 15 हजार 746 रुपये बरामद कर ली है। वहीं झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में उसके खिलाफ पृथक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया तथा साइबर सेल के निरीक्षक सागर पाठक, आरक्षक प्रदीप दुबे और शाहबाज अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस की सतर्क जांच और तकनीकी पड़ताल ने एक फर्जी चोरी की कहानी का पर्दाफाश कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि कानून को गुमराह करने की कोशिश करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button