Advertisement Carousel
Blog

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर। सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पहचान पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसो निवासी आशीष सिंह (27 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने परिचय बढ़ाने के बाद उससे लगातार संपर्क बनाए रखा और शादी का भरोसा दिलाकर संबंध स्थापित किए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे घुमाने के बहाने जांजगीर स्थित एक होटल में ले गया, जहां विवाह का आश्वासन देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी द्वारा लगातार विवाह का भरोसा देकर उसका शोषण किया जाता रहा। जब पीड़िता ने शादी के संबंध में दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।


परेशान होकर पीड़िता ने थाना कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार”

“कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button