Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

डॉ. खूबचंद बघेल हाई स्कूल में 10 लाख के टिन शेड निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

धरसिवा से लगे डॉ. खूबचंद बघेल के नाम पर स्थापित डॉ. खूबचंद बघेल हाई स्कूल सीलयारी, जिसे क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर के रूप में जाना जाता है, आज कथित भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा में है।

Advertisements
Advertisements

स्कूल में लंबे समय से छात्रों को धूप में खड़े होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस मांग को कई वर्षों तक नजरअंदाज किया गया, लेकिन क्षेत्र की सक्रिय जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी ने छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए  10 लाख  का टिन शेड निर्माण की स्वीकृति दिलवाई जिसमें निर्माण कार्य में भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है

Advertisements

हालांकि, सरोज चंद्रवंशी का आरोप है कि कुछ लोग शिक्षा के इस मंदिर को भी भ्रष्टाचार से नहीं बचा पा रहे हैं। उनका कहना है कि शेड का निर्माण बेहद घटिया गुणवत्ता से किया जा रहा है, जिससे यह अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा।

वहीं सिलयारी के वार्ड पंच  दिलेंद्र यदु ने बताया कि कुछ समय से पहले भी सिलयारी शिक्षा समिति द्वारा टिन शेड का निर्माण कराया गया था, जो कुछ ही वर्षों में क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। उनका आरोप है कि स्कूल से जुड़े कुछ जनप्रतिनिधियों की वजह से यहां होने वाले कई निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है।

ज्ञात हो कि जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशीवार्ड पंच दिलेंद्र यदु और दिनेश अग्रवाल के प्रयासों से स्कूल में छात्रों के लिए दो वाटर कूलर भी उपलब्ध कराए गए हैं। एक ओर जहां जागरूक जनप्रतिनिधि स्कूल और छात्रों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग स्कूल परिसर में भी कथित भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसके अलावा छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नितिन गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा मेधावी छात्रों को ₹1100 प्रति छात्र सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया था।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button